सभी जनप्रतिनिधि अपनी विचारधारा से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण की सोच के साथ निभाएं भूमिका:  विधानसभा अध्यक्ष

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2025 05:56 PM

all public representatives should rise above their ideology and play

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप मे निर्वाचित होने के बाद एक राजनेता की भूमिका बदल जाती है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी - अप

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी ): हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप मे निर्वाचित होने के बाद एक राजनेता की भूमिका बदल जाती है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी - अपनी विचारधारा से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण, प्रदेश की प्रगति और जन कल्याण की सोच के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। 

विस अध्यक्ष शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) लोकसभा के सहयोग से हरियाणा विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला द्वारा उद्घाटन करने उपरांत सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा, विधानसभा सदस्य श्री बी.बी. बत्रा समेत अनेक मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।
 

उन्होंने संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) लोकसभा के सहयोग से यह प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में विधायी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है। 
उन्होंने कहा कि संसदीय प्रणाली की सफलता में जनता के प्रतिनिधियों की मुख्य भूमिका है। विधानमंडलों की कार्य क्षमता पर जनता व देश के हित सुरक्षित हैं। इन संस्थाओं की सफलता, सदस्यों की कार्यशैली पर निर्भर करती है। इसलिए जनप्रतिनिधि को संविधान; नियम; संसदीय प्रणाली के तरीके, विधि व प्रथाओं का ज्ञान; शासन-प्रशासन सम्बन्धी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी व सूचनाऐं; जनता की समस्याओं की जानकारी व उनको दूर करने के तरीकों का ज्ञान; तथा नेतृत्व जैसी क्षमता का होना जरूरी है। 
 

उन्होंने कहा कि विधानसभा वो संस्था है जो जन-प्रतिनिधियों से बनती है और जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से जनता के लिए कार्य करती हैं। संसदीय कार्यों को करने के लिए संसद व राज्य विधानमंडलों को विशेष शक्ति व अधिकार प्राप्त हैं।  उन्होंने कहा कि 2 माह पहले ही हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 2 दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आने वाले समय में भी प्राइड लोकसभा व हिपा, हरियाणा सरकार के सहयोग से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। 
 

 हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आज पर्यावरण व युवाओं को नशे से दूर रखना एक महत्वपूर्ण विषय हैं। आगामी समय में इन विषयों के मद्देनजर हरियाणा विधानसभा में युवा मामलों तथा पर्यावरण को लेकर समितियां बनाने का काम किया जाएगा, जो सरकार के साथ मिलकर इन विषयों को आगे बढ़ाएगी और इन क्षेत्रों में युवाओं के उज्जवल भविष्य की दृष्टि से तथा वातावरण के क्षेत्र में सुधार की तरफ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें विधानसभा के माध्यम से जनसेवा का अवसर मिला है। इसलिए हम सभी मिलकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहभागी बनें। उन्होंने लोक सभा की प्राइड, विधान सभा सचिवालय तथा सरकार के इस कार्यक्रम को करवाने दे रहे योगदान की भी प्रशंसा की। 


उन्होंने इस प्रबोधन कार्यक्रम के आयोजन के लिए लोकसभा की प्राइड, विधानसभा सचिवालय तथा सरकार के योगदान की भी प्रशंसा की।  इस अवसर पर संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने कहा कि विधान मंडल का सदस्य होना गौरव की बात है। हमारा सम्मान व प्रतिष्ठा विधान मंडल का सदस्य होने से है, इसलिए निर्वाचित सदस्यों को सदन की गरीमा की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदस्यों को कभी भी ऐसे बर्ताव या ऐसा आचरण नहीं करना चाहिए, जिससे विधायी संस्थाओं पर प्रश्न चिह्न लगे। सदस्यों को विधायी संस्थाओं का सम्मान करते हुए अपना आचरण जनता के हित में करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जनता हमें जनप्रतिनिधि के रूप में चुनती है, ताकि हम सभी मिलकर प्रदेश हित का काम करें। उन्होंने आग्रह किया कि 5 वर्ष की अवधि बहुत तेजी से खत्म हो जाती है, इसलिए आपको अभी से सतर्कता बरतते हुए लोकतंत्र में लग जाना है। प्रबोधन कार्यक्रम को हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने संबोधित करते हुए सदन व समितियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इनके अलावा विधानसभा सदस्य श्री बी.बी. बत्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!