सभी कर्मचारीयों को LTC का भुगतान मिले मृतक कर्मचारी को तीन लाख का भुगतान हो : यूनियन

Edited By Isha, Updated: 07 Jul, 2024 05:41 PM

all employees should get ltc payment deceased employee should be paid rs 3 lakh

हरियाणा गवर्नमेंट पी. डब्लू. डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. न.41 मुख्यालया चरखी दादरी कैम्प (कार्यालय करनाल) संबंधित हरियाणा संयुक्त  कर्मचारी मंच की मीटिंग रोहतक बी एंड आर के प्रांगण में हुई जिसकी अध्यक्षता राज्य के चेयरमैन  सतपाल वर्मा ने की...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा गवर्नमेंट पी. डब्लू. डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. न.41 मुख्यालया चरखी दादरी कैम्प (कार्यालय करनाल) संबंधित हरियाणा संयुक्त  कर्मचारी मंच की मीटिंग रोहतक बी एंड आर के प्रांगण में हुई जिसकी अध्यक्षता राज्य के चेयरमैन  सतपाल वर्मा ने की मीटिंग का संचालन राज्य के महासचिव  इंद्र सिंह सिहाग ने किया। 

   मीटिंग में  राज्य के प्रधान  कुलवंत शर्मा, राज्य के वरिष्ट उप प्रधान  इंद्रजीत सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष  बलराज सिंह व राज्य कमेटी के सभी पदाधिकारी व प्रदेश के सभी जिला प्रधान, जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष, व सभी ब्रांचों के प्रधान, सचिव,कोषाध्यक्ष व सैकड़ों कर्मचारीयों ने भाग लिया।मीटिंग में मुख्य रूप सभी कर्मचारीयों को एल. टी. सी. का भुगतान करना, मृतक कर्मचारी को तीन लाख का भुगतान करना, एश्ग्रेसीया निति में 52 वर्ष की शर्त हटाना,  सेवा नियम की खामिया ठीक करना, पी डब्लू डी विभाग में कनिष्ठ अभियंता व ड्राईवर के खाली पद सेवा नियम के तहत प्रमोशन किया जाए ,कच्चे कर्मचारीयों को पक्का किया जाए, 7वे वेतन मान के अनुरूप 30-20-10/. एच. आर. ए. बढ़ाया जाए, स्वीकृत पदों को समाप्त न किया जाए ।

सभी मांगों को लागू करवाने के लिए विचार विमर्श किया और सरकार को चेतावनी दी की 30 जुलाई  तक सभी उपायुक्त कार्यालयों पर  प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा अगर सरकार ने 10 अगस्त तक बात चित से मांगों का समाधान नहीं किया तो 11 अगस्त को मुख्यमंत्री के करनाल निवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा इसमें जिला अध्यक्ष सरदार इंद्र जीत सिंह अम्बाला,जिला अध्यक्ष अशोक यादव कुरुक्षेत्र, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी,जिला अध्यक्ष रजिस्टर राणा करनाल, फतेहाबाद ,रोहतक, कैथल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, हिसार, सरसा, जींद, सभी ने मुख्यमंत्री के करनाल आवास का घेराव करने में एक एक कर्मचारी उतारने का आहवान किया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!