AJL प्लॉट आवंटन मामला: कोर्ट में पेश हुए पूर्व CM हुड्डा, 16 को होगी अगली सुनवाई

Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2019 12:31 PM

AJL प्लाट आवंटन मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में शुक्रवार को होने वाली सुनवाई पूरी हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस दौरान सीबीआई कोर्ट में पेश हुए. हालांकि AJL हाउस

पंचकूला(उमंग): AJL प्लाट आवंटन मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में शुक्रवार को होने वाली सुनवाई पूरी हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस दौरान सीबीआई कोर्ट में पेश हुए. हालांकि AJL हाउस के चेयरमैन मोती लाल वोहरा कोर्ट नहीं पहुंचे। बचाव पक्ष द्वारा मामले में आरोपी मोतीलाल वोहरा के उम्र और मेडिकल कारणों के चलते परमानेंट एक्सेम्पशन के लिए लगाई गई याचिका को सीबीआई कोर्ट ने मंजूर कर दिया था। आज इस मामले में आरोपों पर बहस होनी थी, लेकिन किन्ही कारणों के चलते इन आरोपों पर बहस नहीं हो पाई।

मामले की अगली सुनवाई अब 16 जुलाई को होगी।बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तत्कालीन समय में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चेयरमैन थे, वहीं आरोपी मोती लाल वोहरा AJL हाउस के चेयरमैन थे। प्लॉट आवंटन मामले में पंचकूला विशेष सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट की स्क्रूटनी पहले ही पूरी हो चुकी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!