दादरी में अजय चौटाला का हमला: भाजपा-कांग्रेस दोनों नाकाम, अभय को बताया 'जयचंद'

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Jun, 2025 08:05 PM

ajay chautala attack inld including bjp and congress abhay chautala jaichand

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने जहां भाजपा और कांग्रेस पर कटाक्ष किया। वहीं अभय चौटाला को जयचंद बताया। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक व मंत्री ही अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं तो कांग्रेसियों में संगठन के...

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने जहां भाजपा और कांग्रेस पर कटाक्ष किया। वहीं अभय चौटाला को जयचंद बताया। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक व मंत्री ही अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं तो कांग्रेसियों में संगठन के नाम जूतम-पजारी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में पर्ची व खर्ची बैक डोर से चल रही है, हमने अपने राज में पर्चियां लेकर काम करने दिखाया है। आज भाजपा सरकार पूरी तरह से फेलियर है और लोगों को सरकार के लोग लॉलीपोप दे रहे हैं। भाजपा ने हरियाणा में सदस्यता अभियान के नाम पर सिर्फ दिखावा किया है। जननायक जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू किया तो 31 जुलाई तक धरातल पर पक्के सदस्य बनाकर रिकार्ड बनाएगी।

जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने रविवार को दादरी में पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया और कार्यकर्ता मीटिंग को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व नेताआंे को ग्राउंड स्तर पर पार्टी के सदस्य बनाने कर रिकार्ड बनाने का आह्वान किया वहीं सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। अजय चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस के साथ ना तो कभी गये और ना ही भविष्य में जाएंगे। हरियाणा में कांग्रेस के बीच हो रही जूतम-पजारी से तय हो गया कि कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है। संगठन के नाम पर राहुल गांधी सिर्फ फारमेलिटी करने हरियाणा आए थे।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला के बयान पर किा कि ना तो गद्दार हैं और ना की खून में गद्दारी है। गद्दारी की बात करने वाले खुद जयचंद हैं। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बताने वाली भाजपा ऐसी सरकार कब शुरू करेेगी जो तीन इंजन चलेंगे, क्या सरकार के सभी इंजन खराब तो नहीं हैं। हरियाणा सरकार चलाने वालों की नियत व नीति में खोट है। अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा राज में पर्ची व खर्ची बैक डोर से चल रही है, हमने अपने राज में पर्चियां लेकर काम करने दिखाया था। 

प्रदेश की जनता ने देवीलाल की नीतियों पर मोहर लगाकर जजपा पार्टी को उंचाइयों तक पहुंचाया है और सही मायनों में जजपा ही देवालाल की नीतियों की असली पार्टी है। कहा कि इनेलो का चुनावी निशान चश्मा भी खत्म हो गया और चुनाव में जनता ने उस पार्टी को आइना दिखा दिया है। ओमप्रकाश चौटाला के फोटो को लेकर भी कहा कि कुछ लोग बोलते थे, आज जजपा सभी मंचों पर चौटाला साहब के फोटो लगा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लालa रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!