'कांग्रेस के पास ना कार्यकर्ता और ना ही संगठन', कृषि मंत्री का विपक्ष पर कटाक्ष

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Sep, 2025 02:31 PM

agriculture minister s sarcasm on the opposition

हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कटाक्ष किया

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कटाक्ष किया वहीं भाजपा का गुणगान भी किया। मंत्री ने कहा कि चुनाव में हार देखकर ही राहुल गांधी वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी की कई पीढ़ियां देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं, बावजूद इसके ये जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। वोटें तो लीगल तरीके से बनती हैं, अगर वोटों की चोरी होती तो चुनाव कमीशन संज्ञान लिया जाता।

मंत्री श्याम सिंह राणा चरखी दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास व डीसी डा. मुनीष नागपाल की मौजूदगी में 15 परिवारवादों का निपटारा किया और अधिकारियों को समय पर जन समस्याएं निपटाने बारे निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने ग्राम पंचायतों से सरकार के विकास को आगे बढ़ाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भी आह्वान किया। 

हारने पर आरोप लगाती है कांग्रेस- राणा

कृषि मंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि वोटों की रखवाली के लिए कांग्रेस के पास ना कार्यकर्ता हैं और ना ही संगठन। ये जब भी हारेंगे तो फिर वोट चोरी के आरोप लगाएंगे। नियमानुसार वोट बनती हैं और काटी भी जाती हैं, चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है। वोट बचाने के लिए कार्यकर्ताओं की फौज चाहिए, कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नहीं हैं। 

हार के बाद बौखला गई है कांग्रेस- राणा

कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा का मजबूत संगठन के बूते जीत दर्ज होगी। कांग्रेस के पास ना संगठन और ना कार्यकर्ता, कांग्रेसी हार से बौखला गये हैं। हरियाणा कांग्रेस पार्टी में भी आपसी फूट है। यहीं कारण है कि ये प्रदेशाध्यक्ष तो दूर नेता प्रतिपक्ष तक नहीं बना पाये। वहीं कहा कि फसलों की ई-क्षतिपूर्ति पर अधिकारी मुआयना कर रहे हैं, जल्द ही किसानों को मुआवजा मिलेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!