फिर से दिखी कांग्रेस में गुटबाजी, अशोक तंवर भावी सीएम के लगे पोस्टर

Edited By Naveen Dalal, Updated: 19 Jun, 2019 06:43 PM

against the factionalism seen in congress ashok tanwar

सोनीपत के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पर पहुंचे। जिस...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पर पहुंचे। जिस दौरान कांग्रेस में फिर गुटबाजी के बादल नजर आए। सोनीपत शहर में अशोक तंवर के कार्यक्रम के दौरान के उनके समर्थकों ने भावी सीएम के पोस्टर लगाए वहीं भावी सीएम के नारे लगाए।

दरअसल अशोक तंवर सोनीपत में कार्यकर्ता के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई फूट नहीं है सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ काम करेंगे। जिससे पार्टी संगठन मजबूत होगा। वहीं बीजेपी को जमकर कोसा। बीजेपी पार्टी पर हमला बोलते हुए अशोक ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी 80 बार करेगी और बीजेपी पार्टी को प्रदेश से बाहर करेगी।

वहीं अशोक तंवर ने कहा कि बीजेपी सरकार को जमीनें हड़पने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि मोरनी में बाबा रामदेव को जमीन दे दी अगर अब हरियाणा नहीं जागा तो हरियाणा अगले पांच साल में खोखला कर जाएगी। अशोक तंवर ने भूपेंद्र हुडडा के किसी ओर पार्टी में जाने पर भी दिया बयान कि ये फालतू की बातें होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!