युवक की हत्या कर पेट पर पत्थर बांध तालाब में फेंका, नहीं हुई कोई शिनाख्त

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jul, 2020 09:17 AM

after killing a young man a stone dam was thrown in the pond

शुक्रवार को गांव जाटौली के जोहड़ में एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की हत्याकर उसके पेट पर पत्थर बांधकर शव को जोहड़...

पटौदी (घनश्याम) : शुक्रवार को गांव जाटौली के जोहड़ में एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की हत्याकर उसके पेट पर पत्थर बांधकर शव को जोहड़ में फैका गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस के आलाअधिकारियों के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस अभी तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है, शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह है मामला :
शुक्रवार को हेलीमंडी चैकी प्रभारी को किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि जोहड़ में कोई शव पड़ा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव फूलकर जोहड़ से बाहर आया हुआ था। माना जा रहा हैं कि हत्या कर शव को यहां लेकर आया गया और शव को उर्दबुर्द करने के लिए जोहड़ में डाला गया। स्थानीय पुलिस द्वारा तब्दीश करने के बाद पता चला कि शव रेलवे की हद में पड़ा हुआ हैं बाद में इसकी सूचना जीआरपी चौकी पटौदी रोड को दी गई। इसके बाद जीआरपी चौकी प्रभारी भूपेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। पहले तो शव को देखकर लग रहा था कि युवक या तो नशे की हालत में या किसी अन्य कारण से जोहड़ में गिरा हैं लेकिन जैसे ही को जोहड़ से बाहर निकाला गया सभी के हौंस फाब्ता हो गए। शव के पेट पर पत्थर खरकर उसके ऊपर से कपड़ा बांधा हुआ था।

मौके पर पहुंचे अधिकारी :
हत्या कर शव को जोहड़ में फैंकने की घटना की जैसे ही जानकारी जीआरपी के उच अधिकारियों को मिली घटना स्थल पर गुडग़ांव जीआरपी का विशेष दस्ता यहां पहुंचा और मामले की जांच शुरू की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!