फरीदाबाद में 5 अफगानी और पाकिस्तान की एक महिला को दिलाई भारत की नागरिकता की शपथ

Edited By Deepak Kumar, Updated: 08 Jan, 2025 05:43 PM

afghanistan and pakistan got indian citizenship in faridabad

फरीदाबाद में पांच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक व्यक्ति को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। इसकी शपथ जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई।

डेस्कः फरीदाबाद में पांच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक व्यक्ति को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। इसकी शपथ जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई। जानकारी के अनुसार इन सभी ने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद इन्हें भारत की नागरिकता दिलाई। 

इन्हें दिलाई नागरिकता की शपथ

भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए जिलाधीश विक्रम सिंह ने सभी नागरिकों को भारत की नागरिकता मिलने की बधाई दी और सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जिलाधीश कार्यालय में अफगानिस्तान से रूविल देवी, नीलम, साधना देवी, रजिश कुमार, जोगिन्दर सिंह और पाकिस्तान से कमला देवी को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। सभी ने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ ली। 

भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बातः DC

जिलाधीश ने कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती और अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित नागरिकों के साथ अन्य मामलों पर भी चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!