Edited By Manisha rana, Updated: 19 May, 2023 04:37 PM

रोहतक जिले में परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर प्रशासन ने नवीन जयहिंद को स्वीकृति दे दी है। हालांकि यह कार्यक्रम अब गौड़ ब्राह्मण संस्था की जमीन पर नहीं बल्कि पहरावर गांव के लोगों द्वारा स्वेच्छा से दी गई 16 किले की जमीन पर होने जा रहा है।
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक जिले में परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर प्रशासन ने नवीन जयहिंद को स्वीकृति दे दी है। हालांकि यह कार्यक्रम अब गौड़ ब्राह्मण संस्था की जमीन पर नहीं बल्कि पहरावर गांव के लोगों द्वारा स्वेच्छा से दी गई 16 किले की जमीन पर होने जा रहा है।
कोर्ट का रास्ता भी देखना पड़ा था जयहिंद को
आपको बता दें कि बीती 23 अप्रैल को नवीन जयहिंद ने परशुराम जन्मोत्सव पहरावर की जमीन पर करवाने का ऐलान किया था लेकिन नगर निगम ने जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए नवीन जयहिंद को इसकी स्वीकृति नहीं दी थी। साथ ही जयहिंद को कोर्ट का रास्ता भी देखना पड़ा था।
जयहिंद ने सरकार को चेतावनी देते हुए एक महीने के लिए टाल दिया था कार्यक्रम
नवीन जयहिंद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कार्यक्रम को एक महीने के लिए टाल दिया था जिसके बाद अब 22 मई को नवीन जयहिंद ने एक बार फिर से जन्मोत्सव मनाने की अनुमति मांगी थी। यह अनुमति जयहिंद के नाम से नहीं बल्कि पहरावर गांव निवासियों की तरफ से मांगी गई थी जिसे आज प्रशासन की तरफ से स्वीकृति मिल गई है जबकि हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने को लेकर अब भी पेंच अटका हुआ है।
प्रशासन की तरफ लोगों की सुरक्षा के किए जाएंगें पुख्ता इंतजाम
वहीं जिले के उपायुक्त अजय कुमार का कहना है कि पहरावर गांव निवासी की तरफ से तीन जगहों पर परशुराम जयंती मनाने की अनुमति मांगी गई थी, जिसके बाद आज 22 मई के लिए उन्हें एक जगह जन्मोत्सव मनाने की अनुमति दे दी गई है। साथ ही डीसी अजय कुमार का कहना है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये जायेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)