माता वैष्णो देवी जा रहा था डॉक्टर का परिवार, रास्ते में हुआ हादसे का शिकार... महिला की मौत

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2024 12:37 PM

accident in fatehabad

भूना रोड फ्लाईओवर के ऊपर आज तड़के एक दुखद हादसा हो गया। हादसे में सिरसा की एक डॉक्टर की पुत्रवधु की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी बेटी और बहन के साथ सिरसा से दिल्ली जा रही थी, जहां से उन्हें माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन

फतेहाबाद(रमेश): भूना रोड फ्लाईओवर के ऊपर आज तड़के एक दुखद हादसा हो गया। हादसे में सिरसा की एक डॉक्टर की पुत्रवधु की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी बेटी और बहन के साथ सिरसा से दिल्ली जा रही थी, जहां से उन्हें माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन पकड़नी थी। फतेहाबाद में उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। गाड़ी में आगे बैठी महिला की मौत हो गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल फतेहाबाद लाया गया है। 

जानकारी के अनुसार सिरसा के अंबेडकर चौक में ओपी आई क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ओपी चौधरी की पुत्रवधू ममता चौधरी (पत्नी अभय चौधरी) अपनी बेटी 18 वर्षीय मन्नत और बहन शालू के साथ सुबह 4:00 बजे के आसपास अर्टिगा गाड़ी लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी चालक चला रहा था। 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन पकड़नी थी और इससे पहले हिसार में भी उन्हें रुकना था। इसलिए वह सिरसा से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। करीब 5 बजे के आसपास गाड़ी फतेहाबाद के भूना रोड ओवरब्रिज पर पहुंची तो गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। बताया जा रहा की ममता चौधरी गाड़ी में आगे बैठी थी। घायलों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!