सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ा मंहगा, मासूम की दर्दनाक मौत (VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jan, 2019 03:00 PM

सोनीपत के गांव बेगा में सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा लेना मासूम के लिए भारी पड़ गया, जिसका खामिआजा 5 साल के नमन को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। दरअसल नमन घर के बाहर सर्दी से बचने के लिए आग के सहारे बैठा था,

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के गांव बेगा में सर्दी से बचने के लिए आग का सहारा लेना मासूम के लिए भारी पड़ गया, जिसका खामिआजा 5 साल के नमन को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। दरअसल नमन घर के बाहर सर्दी से बचने के लिए आग के सहारे बैठा था, लेकिन तभी एक अनियंत्रित कार ने उसे कुचल दिया और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
PunjabKesari, deadbody
हालाकि परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन जब तक नमन की मौत हो चुकी थी।वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
PunjabKesari, asi
जांच अधिकारी रोहतास ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। बताया जा रहा है कि बच्चा ठंड के चलते अलाव के सहारे घर के बाहर बैठा था। तभी  तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार सवार ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!