Accident: बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने खोया नियंत्रण, लगीं गंभीर चोटें

Edited By Isha, Updated: 20 Nov, 2024 05:42 PM

accident bike rider lost control while trying to save a child

हिसार जिले के हांसी में एक बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और गिर गया तथा गंभीर चोटें आई। यह हादसा एक छोटे बच्चे के अचानक सड़क पर आ जाने के कारण हुआ। उसे बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिर गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए रूप नगर कॉलोनी निवासी...

हिसार: हिसार जिले के हांसी में एक बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और गिर गया तथा गंभीर चोटें आई। यह हादसा एक छोटे बच्चे के अचानक सड़क पर आ जाने के कारण हुआ। उसे बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिर गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए रूप नगर कॉलोनी निवासी राज ने बताया कि वह आज सुबह करीब 11 बजे घर से निकलकर अपनी बाइक धुलवाने के लिए त्रिकोण पार्क जा रहा था।

उसके साथ बाइक पर उसका एक दोस्त भी बैठा था। जैसे ही वह त्रिकोण पार्क के पास पहुंचा तो एक छोटा बच्चा उसकी बाइक के सामने खेलता हुआ आ गया। राज ने बताया कि उस बच्चे को बचाने के प्रयास में उसने अचानक बाइक मोड़ दी तथा उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

इससे वह और उसका दोस्त दोनों बाइक से गिर गए तथा काफी दूर तक घसीटते चले गए। इसके बाद उसके दोस्त ने राज के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। राज के परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे हांसी सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसका उपचार हांसी सिविल अस्पताल में चल रहा है। राज के साथ बाइक चला रहे उसके दोस्त को भी मामूली चोटें आईं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!