अभिमन्यु सिंह यादव अहीरवाल बेल्ट से लड़ सकते हैं चुनाव, मनोहर लाल के हैं बेहद खास

Edited By Isha, Updated: 08 Jun, 2024 06:34 PM

abhimanyu singh yadav can contest elections from ahirwal belt

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय में ओएसडी के रूप में हुई सबसे अहम नियुक्ति का पद एक बार फिर से रिक्त हो गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव से लिया गया इस्तीफा अब स्वीकार कर लिया गया है।

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय में ओएसडी के रूप में हुई सबसे अहम नियुक्ति का पद एक बार फिर से रिक्त हो गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु सिंह यादव से लिया गया इस्तीफा अब स्वीकार कर लिया गया है। अभिमन्यु सिंह यादव अहीरवाल बेल्ट से  चुनाव लड़ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार अब यह इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अभिमन्यु निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनके पीए और पीएस के रूप में काम करते रहे हैं। हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन के बाद इन्हें पदोन्नति देकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ ओएसडी लगाया गया था। हालांकि इनका इस्तीफा क्यों लिया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। 
बता दें कि नायब सिंह की टीम में अधिकतर वही अधिकारी शामिल किए गए थे, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय का कामकाज संभाल रहे थे। इनमें अभिमन्यु की ओएसपी के पद पर नियुक्ति सबसे अहम मानी जा रही थी। 

चुनाव लड़ने के मूड में थे अभिमन्यु
मूल रूप से रेवाड़ी जिले की कोसली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले अभिमन्यु सिंह यादव इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में थे। बदले राजनीतिक घटनाक्रम में उन्होंने कोसली विधानसभा क्षेत्र पर फोकस कर रखा था। जैसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के सहयोगी रहे हैं, उसी तरह अभिमन्यु सिंह ने मनोहर लाल के नेतृत्व में काम करते हुए पार्टी संगठन में नायब सिंह सैनी से कंप्यूटर की टाइपिंग सीखी थी।

दोनों का RSS से संबंध
नायब सिंह और अभिमन्यु दोनों ही आरएसएस की शाखाओं में एक साथ कार्यरत रहे हैं। अभिमन्यु सिंह की गिनती मनोहर लाल के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में होती है। 

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!