पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को मिली सजा को लेकर अभय चौटाला का बड़ा बयान, कही ये बात

Edited By Isha, Updated: 27 May, 2022 02:45 PM

abhay chautala s big statement on the punishment given to op chautala

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें चार साल की सजा सुनाई है इसके साथ ही 50 लाख का जुर्माना लगाया है वहीं चार संपत्तियां सीज करने को कहा है। इसे लेकर अभय चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है।...

नई दिल्ली(कमल कांसल): पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें चार साल की सजा सुनाई है इसके साथ ही 50 लाख का जुर्माना लगाया है वहीं चार संपत्तियां सीज करने को कहा है। इसे लेकर अभय चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के खिलाफ वह  हाईकोर्ट जाएंगे और आगे की रणनीति वकीलों से बातचीत करके तय करेंगे। 

दरअसल, ओपी चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिया गया था और अब कोर्ट ने सजा सुनाई है। पहले गुरुवार को सजा सुनाई जानी थी लेकिन कोर्ट वकीलों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। बहस के दौरान सीबीआई और ओपी चौटाला के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की थी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!