कैथल में होने वाली रैली का न्योता देने महेद्रगढ़ पहुंचे अभय चौटाला, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 11 Sep, 2023 09:01 PM

abhay chautala reached mahendragarh to invite the rally to be held

इनेलो आगामी 23 सितंबर को कैथल में चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर बड़ी रैली करने जा रही है। इसको लेकर आज महेंद्रगढ़ की रामलीला मैदान में इनेलो की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला पहुंचे,जहां...

महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोडिया): इनेलो आगामी 23 सितंबर को कैथल में चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर बड़ी रैली करने जा रही है। इसको लेकर आज महेंद्रगढ़ की रामलीला मैदान में इनेलो की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रैली में पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को न्योता दिया। साथ ही उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यशैली से आज हर वर्ग के लोग दुखी और परेशान है। यह समय बदलाव का है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इनेलो की परिवर्तन यात्रा के बाद पूरे प्रदेश में माहौल बदला हुआ है। जनता इनेलो पार्टी की तरफ एक उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। कांग्रेस पार्टी आपसी कहल के कारण पीछे गई है। पहले उनकी लड़ाई अखबारों में थी, परंतु आज उनकी लड़ाई धरातल पर आ चुकी है। इस रैली में इंडिया लाइंस के भी कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। पूरे देश की 26 पार्टियों ने एकजुट होकर इंडिया लाइंस बनाया है, ताकि भाजपा की कुल शासन की सरकार को उखाड़ फेंक सके। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि बाहरी संख्या में कैथल रैली में पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएं। इस रैली के बाद पूरे प्रदेश में माहौल बदल जाएगा।  

      (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!