'पहले हत्या की बात कही फिर सुसाइड से जोड़ दिया', मनीषा केस में अभय चौटाला ने पुलिस कार्रवाई पर खड़े किए गंभीर सवाल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Aug, 2025 09:50 PM

abhay chautala raised serious questions on police action in manisha case

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने गोहाना पहुंचकर केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोला।

गोहाना (सुनील जिंदल) : इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने गोहाना पहुंचकर केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोला। वह रोहतक में 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर होने वाली सम्मान रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने गोहाना पहुंचे थे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

अभय चौटाला ने मनीषा केस का जिक्र करते हुए पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस ने हत्या की बात कही और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया, लेकिन बाद में इसे सुसाइड नोट से जोड़ दिया। सवाल उठता है कि अगर सुसाइड नोट मिला था तो धरने पर बैठे लोगों को क्यों नहीं दिखाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, दुकानदारों से फिरौती मांगी जा रही है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

इसके साथ ही चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए बिल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्रियों को पद से हटाने का नया तरीका है। उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पहले कांग्रेस ने इनेलो का वोट बैंक छीना और अब बीजेपी ने कांग्रेस का। वहीं, ऑनलाइन गेम्स पर लगाए गए प्रतिबंध का उन्होंने स्वागत किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!