भूपेंद्र हुड्डा को अभय चौटाला की चुनौती, बोले- कभी मिल गया तो ऐसी हालत करूंगा कि...

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 23 Jun, 2024 05:23 PM

abhay chautala challenges bhupendra hooda

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने रविवार को स्थानीय राजगढ़ रोड स्थित चौधरी रिजॉर्ट में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन  का आयोजन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनावों के परिणामों से निराश होने की जरूरत...

हिसार (विनोद सैनी): इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने रविवार को स्थानीय राजगढ़ रोड स्थित चौधरी रिजॉर्ट में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन  का आयोजन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनावों के परिणामों से निराश होने की जरूरत नहीं है। लोकसभा चुनाव एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच होकर रह गया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में परिणाम इसके विपरीत आएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते पर सरकार बनाने का काम करेगी।

अभय चौटाला ने कहा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने बेटे को जिताने के लिए बीजेपी से सांठगांठ करके उनको पांच सीटें जीतवाई, लेकिन विपक्ष 10 सीट जीतता, कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। अब बीजेपी भी कांग्रेसमय होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के साथ मिलकर धोखा करने का काम कर रहे हैं।

हिसार में इनेलो के कार्यकर्ता के सम्मेलन में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कई राज खोले। अभय चौटाला ने कहा कि किरण चौधरी पर राज्यसभा में स्याही बदलने का आरोप लगाया जाता है मगर खुद किरण चौधरी ने इसका जवाब दिया है। अभय चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जब सुभाष चंद्रा मैदान में थे। उस समय हमारे 21 विधायक थे और कांग्रेस के 17 विधायक थे। कुलदीप और उनकी पत्नी के 2 वोट थे और वो भी कांग्रेस के शामिल हो गए थे। ऐसे में हमारे पास 38 वोट थे मगर तब जयप्रकाश जेपी जो निर्दलीय विधायक था। यह कांग्रेस के नजदीक था। यह सबसे ज्यादा सुभाष चंद्रा के प्रचार में लगा था। जपी ने उस चुनाव में 15 वोटों की स्याही बदली थी। मगर किरण इसलिए चुप रही क्योंकि वो कांग्रेस में थी।

हुड्डा को दी चुनौती

अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा अपना वोट इसी चुनाव में खाली छोड़कर आया था। ऊपर से हुड्डा मेरे पर आरोप लगाता है कि यह भाजपा से मिला हुआ है। अगर कभी हुड्डा मेरे सामने आ गया तो ऐसी हालत कर दूंगा कि उठकर भी जा नहीं जा पाएगा। विधानसभा चुनाव आ/रहा है अबकी बार इनके ऐसे कपड़े उतारूंगा लोग देखेंगे।

केवल इनेलो ही जनहित के कार्य कर सकती है। अभय चौटाला ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस में भगदड़ मचेगी। अगर कांग्रेस में सबकुछ ठीक होता तो उसके नेता छोडक़र जाते। किसी पार्टी का ग्राफ गिरता है तो उसके नेता छोडक़र जाते है। मैंने दो दिन पहले एक वीडियो देखी, जिसमें भूपेंद्र हुड्‌डा कुलदीप शर्मा का हाथ पकड़ कर मना रहे थे। जबरदस्ती हुड्‌डा ने कुलदीप को खड़ा कर दिया और कहने लगे आप कह दो हमे छोडक़र नहीं जा रहे। ये इस तरह से नेताओं को रोकना चाहते है। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस के कई सीनियर नेता छोडक़र जाएंगे।

अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने साफ कह दिया है कि वह विधानसभा में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसलिए इनेलो प्रदेश में तीसरा मोर्चा यानी थर्ड फ्रंट बनाएगी। इसके लिए सभी पार्टियों से प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा बात करेंगे। यह गठबंधन उन लोगों के लिए होगा जो कांग्रेस और भाजपा दोनों से दुखी है। चौटाला ने कहा कि मगर इस तीसरे फ्रंट में भाजपा की सहयोगी पार्टी जजपा को साथ नहीं लेंगे।

अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा अपने ऊपर लगे मुकदमों से डरा हुआ है। आज भी जब मुकदमों का जिक्र आता है तो हुड्डा के चेहरे का रंग उड़ जाता है। हुड्डा मेरे खिलाफ आरोप लगाया है। अगर हुड्डा में दम है तो वह अपना अध्यक्ष भेज दे मैं अपनी पार्टी का अध्यक्ष भेज दूंगा मेरे 4 सवालों का जवाब हुड्डा दे दे तो मैं हमेशा के लिए हुड्डा के साथ चला जाउंगा। अगर हुड्डा जवाब नहीं दे पाता लोगों को संतुष्ठ नहीं कर पाता तो उसे सरेआम माफी मांगनी चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!