आप ने हरियाणा में शुरू किया विशाल सदस्यता अभियान, मिस्ड कॉल नंबर के जरिये बनेंगे नए सदस्य

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 11 Mar, 2023 06:02 PM

aap started massive membership drive in haryana

दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब हरियाणा पर है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने पूरी तरह से अपनी कमर कस ली है...

चंडीगढ़ : दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब हरियाणा पर है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने पूरी तरह से अपनी कमर कस ली है। पार्टी हर रोज प्रदेश में कोई न कोई प्रोग्राम कर रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेस की। इसी के साथ हरियाणा में आम आदमी पार्टी के Mega/विशाल सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।

हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अशोक तंवर, अनुराग ढांडा और वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह ने प्रेसवार्ता के जरिए ये अभियान शुरू किया है। पार्टी का अभियान 1 महीने तक चलेगा। जिसमें प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शहर और गांव-गांव में नए सदस्य बनाए जाएंगे। आप ने हरियाणा में नय सदस्य बनाने को लेकर मिस्ड कॉल नंबर 7650088000 जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देने से व्यक्ति आम आदमी पार्टी का सदस्य बन जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!