हरियाणा: हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए युवक की हुई मौत, लीवर व किडनी में हो गया था इंफेक्शन...अस्पताल में रहा भर्ती

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2025 09:57 AM

a young man who brought kanwad from haridwar died

गन्नौर से दुखद खबर सामने आ रही है जहां हरिद्वार से कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल लेकर लौटा पुरखास राठी गांव के जतिन (20) की शुक्रवार रात मौत हो गई।

गन्नौर : गन्नौर से दुखद खबर सामने आ रही है जहां हरिद्वार से कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल लेकर लौटा पुरखास राठी गांव के जतिन (20) की शुक्रवार रात मौत हो गई। जतिन पिछले साल भी कांवड़ में 31 लीटर गंगाजल लाया था। वह इकलौता बेटा था। जतिन 12वीं पास कर कोचिंग सेंटर जाता था।

नवंबर में होनी थी बड़ी बहन की शादी 

बताया जा रहा है कि युवक मंदिर में जलाभिषेक के बाद घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। युवक के कंधे में फ्रैक्चर हुआ था, जिस कारण वह पेन किलर खा रहा था। जिस कारण उसके लीवर व किडनी में इंफेक्शन हो गया। युवक की तबीयत बिगड़ती गई। वह तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा। उसके बाद भी उसकी मौत हो गई। उसकी बड़ी बहन की नवंबर में शादी होनी थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!