जींद में युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, Instagram दोस्त ने लूटी आबरू

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Oct, 2024 03:44 PM

a young man raped a girl in jind

जींद जिले के उचाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी ने लड़के के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। युवक ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जींद : जींद जिले के उचाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी ने लड़के के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। युवक ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उचाना थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी दो अक्टूबर शाम को घर से बिना बताए निकल गई। जब वह देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी, तो उन्होंने आसपास रिश्तेदारी में पता किया। उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती की थी और उसे बहाने से मिलने के लिए बुलाकर उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!