चाय बनाते हुए महिला को पड़ा दौरा, बेहोश होकर जलते चूल्हे पर गिरी...मुंह, हाथ और पैर झुलसे

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jul, 2024 03:06 PM

a woman fell on a burning stove in panipat

पानीपत शहर की एक कॉलोनी में महिला जलते चूल्हे पर गिर गई, जिससे वह झुलस गई। महिला के चीखने की आवाज सुनकर साथ वाले कमरे में से देवर दौड़कर मौके पर पहुंचा, जिसने बेहोशी की हालत में भाभी को झुलसते हुए देखा।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत शहर की एक कॉलोनी में महिला जलते चूल्हे पर गिर गई, जिससे वह झुलस गई। महिला के चीखने की आवाज सुनकर साथ वाले कमरे में से देवर दौड़कर मौके पर पहुंचा, जिसने बेहोशी की हालत में भाभी को झुलसते हुए देखा। आनन-फानन में वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। महिला के हाथ-पैर और मुंह झुलस गया है। डॉक्टरों के बताया कि महिला 25% झुलसी है।

पीड़िता महिला ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली व उसका पति मोनू रोहतक का रहने वाला है। हाल ही में वह पानीपत में भारत नगर में किराए पर रहते हैं। उसका पति पड़ोस में ही बेलदारी का काम करता है। महिला ने बताया कि उसे दौरा आने की बीमारी है। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे उसका पति काम पर गया था। इसके बाद वह चूल्हे पर चाय बना रही थी। एक चूल्हे पर चाय और दूसरे पर सब्जी बनने के लिए रखी थी। इसी दौरान अचानक उसे दौरा आ गया और वह बेहोश होकर जलते चूल्हे पर गिर गई। जिसके बाद उबलती हुई चाय भी उसके ऊपर गिर गई। वह बेहोशी की ही हालत में जलन होने पर चीखने लगी। बिस्तर पर लेटा 9 माह का बेटा सम्राट भी रोने लगा। दोनों की आवाज सुनकर देवर बाबूराम साथ वाले कमरे से आया और वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!