कमरे में सो रही महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में तोड़ दम... 6 माह पहले हुई थी शादी

Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2024 07:09 PM

a woman died due to snake bite while sleeping in the room

गांव खारवन में किराए के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय नवविवाहिता की बीती रात सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के समय मृतका अपने कमरे में सोई हुई थी। गंभीर हालत में महिला को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत

यमुनानगर: गांव खारवन में किराए के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय नवविवाहिता की बीती रात सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के समय मृतका अपने कमरे में सोई हुई थी। गंभीर हालत में महिला को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी विशाल ने बताया कि उसकी शादी छह महीने पहले विद्या देवी के साथ हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ गांव खारवन में रहता था और यहीं पर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। रात को वह दोनों खाना खाकर कमरे में सो गए। रात को करीब तीन बजे उसकी पत्नी ने आवाज लगाते हुए कहा कि उसे सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। वह अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल में लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

 
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!