जींद में महिला ने की आत्महत्या, पिछले महीने ही पति की हुई थी मौत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Apr, 2025 09:12 PM

a woman committed suicide in jind her husband had died last month

जींद में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। वहीं 20 दिन पहले ही महिला के पति की भी करंट लगने से मौत हुई थी। पति की मौत के बाद ससुराल वाले महिला को ताने मारते रहते थे। जिससे तंग आकर महिला ने जीवन लीला समाप्त कर ली।

जींद : जींद में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। वहीं 20 दिन पहले ही महिला के पति की भी करंट लगने से मौत हुई थी। पति की मौत के बाद ससुराल वाले महिला को ताने मारते रहते थे। जिससे तंग आकर महिला ने जीवन लीला समाप्त कर ली। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष 6 लोगों पर केस दर्ज किया है।

मृतका के भाई विरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक के मदीना गांव के रहने वाले हैं। उसकी बहन पूजा की 2015 मे लुदाना निवासी सुरेंद्र के साथ हुई थी। 26 मार्च को ही उसके पति की करंट लगने से मौत हो गई। पति की मौत के बाद बहन के ससुराल वाले उसे ताना मारते रहते थे। विरेंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट भी की थी। जीजा के तेरहवीं वाले दिन भी उसके साथ हाथापाई की गई। 

विरेंद्र ने बताया कि बुधवार रात को उसकी बहन ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!