भिवानी से मुंबई के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या है रेलगाड़ी का रूट

Edited By Vivek Rai, Updated: 20 May, 2022 04:51 PM

a special trains started between bhiwani mumbai

दक्षिण हरियाणा के जिलों को सीधा मुंबई से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने भिवानी से बांद्रा के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाई है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन शुक्रवार को भिवानी से शाम तीन...

 

भिवानी(अशोक): दक्षिण हरियाणा के जिलों को सीधा मुंबई से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने भिवानी से बांद्रा के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाई है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन शुक्रवार को भिवानी से शाम तीन बजे मुंबई के लिए रवाना होगी और 23 घंटे का सफर कर अपनी मंजिल पर पहुंचेगी।

भिवानी से शुरू होकर यह ट्रेन दादरी, जयपुर, अजमेर, बड़ौदरा, सूरत और अहमदाबाद होते हुए मुंबई के बोरीवली स्टेशन तक पहुंचेंगी। इस ट्रेन के शुरू होने से टेक्सटाइल नगरी के रूप में जाने जाने वाले भिवानी शहर को टेक्सटाइल के हब सूरत, अहमदाबाद और मुंबई से जुड़ने का मौका मिलेगा।   

ट्रेन की बदौलत क्षेत्र के  व्यापार में होगी बढ़ोतरी

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस ट्रेन के माध्यम से भिवानी को अब सीधे रूप से राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों से जोड़ा गया हैं। इससे इस क्षेत्र के व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोरोना काल के बाद लंबे समय से रेलवे के माध्यम से आवागमन की समस्याएं अब भारतीय रेलवे एक-एक कर सुलझा रहा है, जिससे लोगों का जीवन सामान्य पटरी पर लौट रहा हैं।

सड़क मार्ग से भी जल्द ही जुडेंगे भिवानी-मुंबई

सांसद ने कहा कि ना केवल रेलवे, बल्कि केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा सडक़ मार्गो का भी विस्तार किया जा रहा हैं। इसके तहत जल्द ही बनकर तैयार होने वाले 154डी राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से भिवानी को मुंबई से जोड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट अगले वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा। इससे ना केवल भिवानी, बल्कि रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व दादरी जिलों के लोगों को भी सीधे रूप से अहमदाबाद, सूरत व मुंबई से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि भिवानी-बांद्रा समर स्पेशल ट्रेन को वर्ष भर के लिए चलाने के लिए रेल मंत्रालय को सिफारिश की जाएगी। सांसद ने कहा कि ट्रेन शुरू होने के पहले दिन सभी 620 सीटें भिवानी स्टेशन से ही पूर्णतया फुल होकर चली है। ऐसे में यह स्पष्ट होता है कि इस क्षेत्र में रेल निरंतर चलाई जानी चाहिए। इससे रेलवे को भी आर्थिक लाभ होगा।

यात्री महाबीर डालमिया, अशोक कादियान, संजय एवं राजेश कुमारी ने बताया कि भिवानी जैसे शहर के यात्रियों को अब हर सप्ताह सीधे यहां से मुंबई जाने के लिए ट्रेन मिली है। इसके लिए वे भारतीय रेलवे का धन्यवाद करते हैं। इस ट्रेन के शुरू होने से अब उन्हे सीधे गुजरात के सूरत, अहमदाबाद, राजस्थान के जयपुर, अजमेर व मुंबई में जाने का अवसर मिला हैं। यात्रियों ने बताया कि भिवानी के लोगों का सूरत, अहमदाबाद व मुंबई जैसे औद्योगिक शहरों से जुड़ाव रहा है। यात्रियों ने कहा कि व्यापारियों के साथ भ्रमण की इच्छा रखने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!