Crime: लिफ्ट देने के बहाने स्नेचिंग करने वाले गिरोह का गुर्गे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Isha, Updated: 25 Aug, 2024 06:06 PM

a member of the snatching gang on the pretext of giving a lift

भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने लिफ्ट देने के बहाने स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के गुर्गे को गिरफ्तार किया है।  गांव बापोड़ा निवासी हिमांशु ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया

भिवानीः भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने लिफ्ट देने के बहाने स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के गुर्गे को गिरफ्तार किया है।  गांव बापोड़ा निवासी हिमांशु ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि रोहतक में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। गत दो जून की रात लिफ्ट लेेने के बहाने आरोपियों ने रास्ते में ही उसकी नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। 

सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने अपनी टीम के साथ स्नेचिंग के मामले में दूसरे आरोपी को तोशाम से गिरफ्तर किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहित निवासी बीपीएल बस्ती तोशाम के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!