फतेहाबाद में घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, महिला ने लगाए ये आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jan, 2024 01:58 PM

a massive fire broke out in a house in fatehabad

फतेहाबाद जिले के गांव मोहम्मदपुर रोही में अपने पति से अलग किराये के मकान में रह रही विवाहिता के घर पर अचानक आग लग गई।

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के गांव मोहम्मदपुर रोही में अपने पति से अलग किराये के मकान में रह रही विवाहिता के घर पर अचानक आग लग गई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति व ससुरालजनों ने उसे व उसके बच्चों की मारने की नीयत से उसके घर में आग लगा दी। जबकि वह सभी घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह करनाल के वीरबढ़वाला गांव में संदीप के साथ हुआ था। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। उसका आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उससे मारपीट की जा रही थी। उसने बताया कि उसका पति, सास, जेठ व जेठानी के लड़के उसको प्रताड़ित करते हैं। उसका पति दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और वहीं रहता है। अब वह कुछ महीने से गांव में ही किराये के मकान पर रह रही है। उसके मायके वाले उसे खर्चा पानी देते हैं। 15-20 दिन पहले उसका पति घर आया हुआ था। वह और उसके ससुरालजन उसे अपने घर ले आए।

आरोप है कि बाद में फिर उसकी सास ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बच्चों की छुट्टियां होने पर वह बच्चों के साथ अपनी बहन के पास दिल्ली चली गई और 5 जनवरी को अपने घर पर वापस आना था। जिसका उसकी सास को पता था। महिला ने बताया कि 5 तारीख को गांव आने के बाद वह बच्चों सहित फतेहाबाद आ गई थी। आरोप है कि उसके उक्त ससुरालजनों ने पीछे से उसे व उसके बच्चों को मारने की नीयत से उसके घर में आग लगा दी, जिससे सारा सामान जल कर राख हो गया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!