घर में घुसकर 10 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पड़ोस में रहने वाला निकला आरोपी

Edited By Isha, Updated: 19 Oct, 2025 01:17 PM

a man entered a house and raped a 10 year old girl

थाना फर्कपुर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यमुनानगर: थाना फर्कपुर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फर्कपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी 10 साल की बेटी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गुड्डू उनके घर में घुस गया। आरोपी ने बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर लौटे तो बेटी ने घटनाक्रम बताया। इसके बाद वे बेटी को लेकर थाना फर्कपुर पहुंचे और पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने आरोपी गुड्डू के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!