तेज रफ्तार हाइड्रा ने युवक को बुरी तरह कुचला, मजदूरी कर पालता था परिवार का पेट

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Jun, 2025 02:22 PM

a high speed hydra crushed a young man badly

हिसार जिले के नारनौंद में एक मजदूर को हाइड्रा मशीन ने कुचल दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

हिसार : हिसार जिले के नारनौंद में एक मजदूर को हाइड्रा मशीन ने कुचल दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमित के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक अमित सोमवार रात खेड़ी चौपटा से कापड़ो रोड़ पर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार हाइड्रा मशीन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरुंत पुलिस को सूचना दी। अमित को हांसी नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित बिहार से परिवार को पालने के लिए हरियाणा आया था। यहीं पर दिहाड़ी करता था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!