गजब मामला: ठग ने बना दिया Fake Bank, लोगों को लगाया करोड़ों रुपये का चूना...अब ऐसे हुआ गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 05 Nov, 2025 04:36 PM

a fraudster created a fake bank

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पीएनएल नाम से फर्जी बैंक बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में बैंक संचालक को गिरफ्तार क

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पीएनएल नाम से फर्जी बैंक बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में बैंक संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके कई साथी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन सैनी, निवासी गोहाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पवन सैनी ने अपने पांच से छह साथियों के साथ मिलकर पीएनएल बैंक के नाम से एक फर्जी संस्था बनाई और लोगों को एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) में ऊंचा ब्याज देने का लालच देकर ठगा। आरोपी और उसके सहयोगियों ने इलाके में विश्वास कायम करने के लिए बाकायदा बैंक जैसा सेटअप तैयार किया था। इन ठगों ने नकली बोर्ड, काउंटर और कर्मचारियों की व्यवस्था भी की गई थी।


 पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उन्होंने लोगों को उच्च ब्याज दरों का लालच देकर बैंक में खाते खुलवाए और उनसे लाखों रुपये जमा कराए। अब तक लगभग 15 से 20 पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिनसे करोड़ों रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि कई लोग अब तक सामने नहीं आए हैं। गोहाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की संभावना है। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।  
  
   
एसीपी राहुल देव ने बताया कि गोहाना में पीएनएल नामक फर्जी बैंक के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लोगों से पैसे लेकर अपनी निजी जरूरतें पूरी करता था। पुलिस का मानना है कि यह एक सुनियोजित आर्थिक अपराध है, जिसके पीछे पूरा गिरोह सक्रिय था। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 15 से 20 शिकायतें दर्ज हुई हैं और करोड़ों रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य आरोपियों की जानकारी मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!