मुख्यमंत्री से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

Edited By Isha, Updated: 14 Dec, 2024 06:44 PM

a delegation of brahmin community met the chief minister and felicitated him

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके निवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर बड़े भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी ): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके निवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर बड़े भव्य तरीके से मनाया जाएगा। 

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित उनके निवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर बड़े भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

इसके अलावा, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग पर आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को बुलाकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समाज की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 36 बिरादरी ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर मुहर लगाकर हरियाणा के इतिहास में पहली बार भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। लोगों के विश्वास से ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार पर जो विश्वास दिखाया है, उस विश्वास पर हम खरा उतरेंगे और हरियाणा को तीव्र गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से पहले ही विपक्ष के नेताओं ने सरकार बना ली थी और परिणाम आने के बाद वे ईवीएम पर दोष मढ़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यात्राएं निकालकर भाजपा सरकार के 10 सालों का हिसाब मांग रहे थे। लेकिन जब उनसे उनके कार्यकाल का हिसाब मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दिया।

कांग्रेस कार्यकाल के समय में एक भी सरकारी भर्ती ऐसी नहीं हुई, जो कोर्ट तक न पहुंची हो। जबकि भाजपा सरकार में गरीब घरों के बच्चे भी बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों के नेता कभी एक दूसरे को गलत बताते थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बड़ी मजबूती से लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं, तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता गले मिल गए। इसके बाद विपक्ष के लोग ईवीएम को हैक करने की बातें करते हैं। जबकि उन्हें यह नहीं पता कि जनता सब समझती है, इसलिए जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आईना दिखाया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की योजनाओं के लाभ पात्र लाभार्थियों को बिना देरी से पहुंचाने का काम किया जाए। यदि किसी नागरिक से शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि हरियाणा को विकास के मामले में आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में गरीब के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, उसी का परिणाम है कि लोगों ने उन नीतियों पर विश्वास जताकर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर चलते हुए लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य है। पिछले 10 सालों में 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं और 7 जिलों में कॉलेज स्थापित करने का काम जारी है। इसके अलावा, हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया गया है, ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि गत दिनों प्रधानमंत्री ने बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस की आधारशिला रखी है। इसके माध्यम से किसानों को बागवानी के प्रति और सशक्त बनाया जाएगा, ताकि किसान अधिक आय अर्जित कर सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक कार्य किए हैं। इस साल बरसात न होने के कारण किसानों पर पड़े आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने 2000 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस दिया है। अब तक दो किस्तों में 800 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली जा चुकी है। जल्द ही तीसरी किस्त के रूप में लगभग 400 करोड़ रुपये की राशि और जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रही है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!