पश्चिम एक्सप्रैस में बैग से मिले 95 नशीले इंजैक्शन

Edited By kamal, Updated: 02 Apr, 2019 11:26 AM

95 drug injection from bag in west express

सी.आई.ए. ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए पश्चिम एक्सप्रैस से एक लावारिस पिट्ठू बैग बरामद किया। बैग की तलाशी...

अम्बाला छावनी(हरिंद्र): सी.आई.ए. ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए पश्चिम एक्सप्रैस से एक लावारिस पिट्ठू बैग बरामद किया। बैग की तलाशी लेने पर इसके अंदर से 95 नशीले इंजैक्शन मिले।बैग को तुरंत कब्जे में लिया गया। जी.आर.पी. थाने में अज्ञात के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

सी.आई.ए. एस.आई. परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बांद्रा टर्मिनस से अमृतसर जा रही ट्रेन नंबर 12925 में नशीले इंजैक्शन लाए जा रहे हैं। ट्रेन की स्लीपर बोगी में काले रंग का एक पिट्ठू बैग पड़ा था। आस-पास के यात्रियों से इस संबंध में जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। बैग को तुरंत कब्जे में लिया गया। बैग की जांच करने पर रोक्सिक ब्रूफिन के 95 प्रतिबंधित इंजैक्श पाए गए। सूचना मिलते ही जी.आर.पी. डी.एस.पी. मदन लाल भी मौके पर पहुंचे। उनकी अगुवाई में आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!