पिता की पिटाई से  6 वर्षीय बच्चे की मौत, मां की शिकायत पर केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 19 Jun, 2022 11:04 AM

6 year old child dies due to father s beating

गांव कसार में बी.पी.एल. फ्लैट में पिता की पिटाई से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पिटाई का यह आरोप मृतक बच्चे की मां ने अपने पति पर लगाया है।  इस पर सैक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को...

बहादुुरगढ़ : गांव कसार में बी.पी.एल. फ्लैट में पिता की पिटाई से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पिटाई का यह आरोप मृतक बच्चे की मां ने अपने पति पर लगाया है।  इस पर सैक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को सैक्टर-6 थाना पुलिस द्वारा नागरिक अस्पताल में बच्चे का शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।  पुलिस को दिए बयान में बबली ने बताया कि वह गांव कसार में बी.पी.एल. फ्लैट में दूसरी मंजिल पर रहती है।

शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उसके 6 वर्षीय बेटे कमल ने बैड पर लघु शंका कर दी।  आरोप है कि इस पर उसके  पति ओमप्रकाश ने कमल की  पिटाई कर दी। आरोप है कि थप्पड़ मारने से उसके बेटे कमल के नाकों में रक्त बहने लगा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैक्टर-6 थाना पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि कमल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। कमल की एक छोटी बहन है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!