Haryana में इस गांव के सरपंच पर 50 हजार का ईनाम घोषित, जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2025 11:41 AM

50 thousand rupees has been announced on the sarpanch

हरियाणा के नूंह जिले के गांव बसई मेव के निवर्तमान सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना समेत तीन की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है। इन तीनों पर अरावली में अवैध खनन माफिया के सा

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के गांव बसई मेव के निवर्तमान सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना समेत तीन की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है। इन तीनों पर अरावली में अवैध खनन माफिया के साथ मिले होने का आरोप है। इसके साथ ही कई सरकारी विभागों के अधिकारी भी ACB के रडार पर है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

  
जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) की सख्ती के बाद प्रदेश की सैनी सरकार अब इस मामले को गंभीरता से ले रही है। यही कारण है कि स्थानीय प्रशासन भी एक्टिव मोड में है।

 
बताया जा रहा है कि सीईसी की सख्ती के बाद ही एक जून को अवैध खनन मामले में ACB ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। FIR में खनन एवं भू विज्ञान, पंचायत, वन एवं पर्यावरण, राजस्व-चकबंदी समेत कई विभागों के ‘अज्ञात’ अधिकारियों व कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। जबकि तत्कालीन सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना पर खनन माफिया से मिलीभगत का आरोप लगा था और इस मामले में सरपंच समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है।

 
खबरों की मानें, तो एफआईआर दर्ज होने के बाद से से हनीफ उर्फ हन्ना फरार है। एसीबी की जांच में यह सामने आया है कि अवैध खनन और बिना जरूरत के रास्तों के निर्माण में बसई मेव के ही शौकत और साबिर का भी हाथ है। हालांकि, अभी तक तीनों एसीबी की पहुंच से बाहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!