हरियाणा के GST संग्रह में 44 फीसदी का उछाल, उत्तर भारत के सभी राज्यों को छोड़ा पीछे

Edited By Isha, Updated: 05 Dec, 2023 05:50 PM

44 percent jump in gst collection leaving all the states of north india behind

हरियाणा के राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है। सितंबर, अक्तूबर के बाद नवंबर महीने में भी राज्य ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि की है। पिछले साल नवंबर की तुलना में इस बार राज्य को 44 फीसदी अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है

चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है। सितंबर, अक्तूबर के बाद नवंबर महीने में भी राज्य ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि की है। पिछले साल नवंबर की तुलना में इस बार राज्य को 44 फीसदी अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, हरियाणा ने जीएसटी राजस्व के मामले में उत्तर भारत के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। नवंबर के महीने में पंजाब ने 2265 करोड़ (36 फीसदी वृद्धि), दिल्ली ने 5347 करोड़ (17 फीसदी वृद्धि), हिमाचल प्रदेश ने 802 करोड़ (19 फीसदी ग्रोथ) और जम्मू-कश्मीर ने 469 करोड़ (9 फीसदी) की वृद्धि दर्ज की है। कोरोना काल के बाद से हरियाणा के जीएसटी में लगातार वृद्धि बनी हुई है। हरियाणा ने इस वित्त वर्ष में 57931 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य तय किया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि विभाग यह लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लेगा।

हरियाणा से आगे महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु हैं जबकि दूसरे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश, तेलगांना और पश्चिम बंगाल से हरियाणा काफी आगे है। जीएसटी राजस्व में हुई वृद्धि प्रदेश की आर्थिक प्रगति और विकास को भी दर्शाता है। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी चोरी और लीकेज पर लगातार निगरानी की वजह से राजस्व में वृद्धि हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!