हरियाणा के 41 खिलाड़ी होंगे भीम अवार्ड से सम्मानित, नीरज चोपड़ा से लेकर इनका किया गया चयन

Edited By Isha, Updated: 15 Feb, 2022 08:26 PM

41 players from haryana will be honored with bhim award

हरियाणा खेल विभाग ने भीम अवार्ड के लिए 41 खिलाड़ियों का चयन किया है। हरियाणा के खेल निदेशक पंकज नैन ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि खेल विभाग ने पेंडिंग भीम अवार्डी की सूची फाइनल कर दी गई है।

पंचकूला (उमंग) हरियाणा खेल विभाग ने भीम अवार्ड के लिए 41 खिलाड़ियों का चयन किया है। हरियाणा के खेल निदेशक पंकज नैन ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि खेल विभाग ने पेंडिंग भीम अवार्डी की सूची फाइनल कर दी गई है। पूरी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के चलते सूची खेल विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी खिलाड़ी को कोई आपत्ति है तो वे 10 दिन के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। 25 फरवरी के बाद सूची को फाइनल माना जाएगा।

पंकज नैन ने बताया कि भीम अवार्डी को सरकार सम्मान के साथ पांच लाख रुपये नगद और हर महीने 5000 रुपये मानदेय देती है। भीम अवार्ड के लिए कुल करीब 211 आवेदन मिले थे। 2017-18 में 13 आवेदन, इसी तरह 2018-19 में 58 और 2019-20 में 69 जबकि 2020-21 के 71 आवेदन आए थे।

पंकज नैन ने बताया कि एक साल में भीम अवार्ड के 11 खिलाड़ियों का चयन होता है। उन्होंने कहा कि भीम अवार्ड के लिए अलग-अलग टूर्नामेंट के नंबरों को मिलाकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। भीम अवार्ड के चयन के लिए खेल विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित है। इस कमेटी में खेल विभाग के अधिकारियों के अलावा दो अर्जुन अवॉर्डी भी शामिल किए गए हैं।

बता दें कि सोनीपत से आठ खिलाड़ियो को चयनित किया गया है। जिसमें रवि कुमार दहिया का नाम भी शामिल है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जितने वाले नीरज चोपड़ा को भी हरियाणा खेल विभाग ने भीम अवार्ड से नवाजा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!