रेवाड़ी में प्रतिबंधित पटाखों के साथ 2 दबोचे, दोनों सगे भाई हैं आरोपी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 18 Oct, 2025 04:30 PM

2 arrested for banned firecrackers in rewari

दीपावली से पहले प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद अवैध पटाखों की बिक्री थम नहीं रही है।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : दीपावली से पहले प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद अवैध पटाखों की बिक्री थम नहीं रही है। शनिवार को रेवाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भेरू चौक स्थित एक जूस कॉर्नर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। चौकी इंचार्ज संदीप के अनुसार, तलाशी के दौरान सब्जियों के कार्टन में छिपाकर रखे गए कई पैकेट पटाखे मिले। पुलिस ने मौके से 2 सगे भाई मुकेश और संजय को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

दोनों से पुलिस पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये पटाखे कहां से लाए गए थे और आगे कहां सप्लाई किए जाने थे। पुलिस ने बरामद सभी पटाखों को जब्त कर लिया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण के मद्देनज़र प्रतिबंधित पटाखों की खरीद-बिक्री से दूर रहें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!