Corona Virus: हरियाणा में कोरोना के 17 नए मामले आए सामने, जानें किन जिलों में ज्यादा केस

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Jun, 2025 08:56 AM

17 new cases of corona were reported in haryana

हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मैडीकल बुलेटिन में 17 नए मामले आए हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मैडीकल बुलेटिन में 17 नए मामले आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा केस एन. सी. आर. के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में आए हैं। 

राज्य में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 78 पहुंच गई है जबकि 2 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से अब स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं जारी की गई है लेकिन सभी जिला सिविल सर्जनों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वीरवार को प्रदेशभर में लिए गए 493 सैंपल रिपोर्ट में 17 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मरीजों में गुरुग्राम में 7, फरीदाबाद 7, हिसार में 1, पंचकूला में 1 और पानीपत में। मामला आया है। एक्टिव मरीजों में गुरुग्राम में 30, फरीदाबाद में 21, करनाल में 10, पंचकूला में 6, झज्जर में 4, अम्बाला में 3, सोनीपत, रेवाड़ी व पानीपत में 1-1 मरीज है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!