हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख क्यूसेक पानी हुआ डिस्चार्ज, दिल्ली,यूपी समेत कई क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना बढ़ी

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 27 Sep, 2022 08:48 PM

1 lakh cusec water discharged from hathini kund barrage

हथिनी कुंड बैराज के फ्लडगेट लगातार 34 घंटे तक खुले रहे, जिससे एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज हो गया। हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करते हुए पानी अब दिल्ली के तरफ बढ़ रहा है,जिससे यूपी समेत कई जगहों पर बाढ़ आ सकती है।

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हथिनी कुंड बैराज के फ्लडगेट लगातार 34 घंटे तक खुले रहे, जिससे एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज हो गया। हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करते हुए पानी अब दिल्ली के तरफ बढ़ रहा है,जिससे यूपी समेत कई जगहों पर बाढ़ आ सकती है।

बता दें कि कुछ पहले भारी बारिश की वजह से यमुनागर के कई इलाके जलमग्न हो गए। खेत से स्कूल तक पानी से लबालब हो गए,जिससे लोग पलायन करने पर मजबूर हो गए थे। लेकिन अभी यमुना नदी का जलस्तर घटने का नाम नहीं ले रहा है। यमुनानगर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार ने बताया की 25 सितंबर रात 10 बजे जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था।

जिसके बाद 10:30 बजे नहरों को बंद करके फ्लड गेट खोल दिया गया। रात 11 बजे पानी चौरानवे हजार एक सौ चार क्युसेक हो गया, उसके बाद 12:00 बजे 2लाख 17 हजार क्युसेक हुआ। इस तरह से पानी का क्यूसेक बढ़ता और बाढ़ दिल्ली,यूपी,समेत कई क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। साथ ही कार्यकारी अभियंता ने लोगों से कहा कि यमुना से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि पानी का बहाव काफी तेज होता है। इसलिए सचेत रहने की जरूरत है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!