यतिंदर सिंह ने एक बार फिर किया भारत का नाम रोशन, बने एशिया के सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 08 Aug, 2022 08:08 PM

yatinder singh once again made india proud

गुरुग्राम के रहने वाले भारतीय बॉडी बिल्डर, उद्यमी और फिटनेस आइकन यतिंदर सिंह ने भारत को एक बार फिर से गौरवान्वित महसूस करवाया है।

 

गुड़गांव ब्यूरो: गुरुग्राम के रहने वाले भारतीय बॉडी बिल्डर, उद्यमी और फिटनेस आइकन यतिंदर सिंह ने भारत को एक बार फिर से गौरवान्वित महसूस करवाया है। यतिंदर सिंह ने हाल ही में हुए 54वीं एशियाई बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 में "चैंपियन ऑफ चैंपियंस" का खिताब अपने नाम किया है। इस चैंपियनशिप में यतिंदर ने अपने भार वर्ग (85 किलोग्राम) में स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे की शान बढ़ाई है। 

 

आपको बता दें कि 54वीं एशियाई बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022,  15 जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक चला। इसका आयोजन बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ऑफ मालदीव ने किया था। यह चैंपियनशिप मालदीव गणराज्य के माफुशी में हुआ था, जिसमें  24 देशों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप को वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा स्वीकृत किया गया था।

 

बताते चलें कि यतिंदर सिंह ने 54वीं एशियाई बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यतिंदर ने अपने वेट रेंज में जीतकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। साथ ही एशिया में सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर बनकर चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब भी हासिल किया।

 

यतिंदर सिंह ने हमेशा फिटनेस उद्योग में योगदान देने का सपना देखा था। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और आज वे एक सफल उद्यमी बन गए हैं। यतिंदर ‘यागाम  फिटनेस’ चलाते हैं। उनका उद्देश्य लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य और फिटनेस प्रदान करना है। इसके अलावा यतिंदर का एक यू-ट्यूब चैनल भी है। इसमें उनके लगभग 3.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। AimFit जिम की एक चेन है और उनका  अपना सप्लीमेंट ब्रांड 2X न्यूट्रीशन है।

 

यतिंदर ने अपनी उपलब्धियों से सभी के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। उनकी उपलब्धियों से यह साबित होता है कि उम्र और स्थिति चाहे कुछ भी हो, अगर पूरी लगन और मेहनत के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश की जाए, तो सफलता जरूर मिल सकती है। 

 

अपनी इस उपलब्धि पर यतिंदर सिंह कहते है,  ‘यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैंने देश का नाम ऊंचा किया गया है। मैं अपने परिवार और उन सभी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हर स्थिति में सपोर्ट किया है और  मेरा पूरा साथ दिया है। मैं हमेशा अपने देश को गौरवान्वित करने की कोशिश करता रहूंगा।’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!