Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 11 May, 2026 06:23 PM

क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने व उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किए जाने के संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस में रपट लिखवाई है।
नूंह, 11 मई (ब्यूरो): क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने व उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किए जाने के संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस में रपट लिखवाई है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर सो रहे थे। सुबह जब घर की महिला पशुओं को चारा डालने के लिए उठी तो लड़की घर से गायब मिली और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।
परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक युवक रात में घर में दाखिल होता दिखाई दिया, जो कुछ देर बाद नाबालिग को अपने साथ ले जाता नजर आया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।