डीसी को सौंपा ज्ञापन, घुसपैठियों को बाहर निकालने की मांग

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 24 Mar, 2025 07:44 PM

memorandum submitted to dc demand to expel intruders

अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा प्रदेश की ओर से गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में अवैध तरीके से घुसपैठ कर रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ गुरुग्राम डीसी के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा प्रदेश की ओर से गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में अवैध तरीके से घुसपैठ कर रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ गुरुग्राम डीसी के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में गुरुग्राम से इन अवैध घुसपैठियों को हरियाणा प्रदेश से अविलंब बाहर निकालने की मांग की गई। अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष सतीश रावत ने बताया है कि इन घुसपैठियों ने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखे हैं।

 

उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर पूरे हरियाणा में इन रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों को चिन्हित कर बाहर निकालने की मांग की है। यह ज्ञापन अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष सतीश रावत के नेतृत्व में सौंपी गई। इस मौके पर अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष राज कुमार, राकेश रावत, प्रदेश महा सचिव जितेंद्र मित्तल, योगाचार्य योगेन्द्र ब्रह्मचारी, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष कृष भड़ाना, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष दिलबाग यादव आदि मौजूद थे। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Kolkata Knight Riders

    174/8

    20.0

    Royal Challengers Bangalore

    177/3

    16.2

    Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

    RR 8.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!