121 दिन का टारगेट 98 दिन में किया पूरा...गोहाना की सानिया पांचाल ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ कर बनाया रिकॉर्ड

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Mar, 2025 03:20 PM

gohana sania panchal created a record by running from kashmir to kanyakumari

गोहाना के रूखी गांव की रहने वाली सानिया पांचाल तिरंगे और सैनिकों के सम्मान में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की मैराथन दौड़ पर निकली थी।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के रूखी गांव की रहने वाली सानिया पांचाल तिरंगे और सैनिकों के सम्मान में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की मैराथन दौड़ पर निकली थी। बता दें कि 121 दिन का टारगेट था मगर सानिया पांचाल ने अपने लक्ष्य को 98 दिन में पूरा किया है। इसकी मैराथन 4000 किलोमीटर की थी लेकिन कंप्लीट 4148 किलोमीटर में हुई है। अपने गांव रूखी पहुंचने पर सानिया पांचाल का ग्रामीणों और परिजनों ने जोरदार स्वागत किया। सानिया ने कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक दौड़ कर रिकॉर्ड बनाने पर खुशी जताई है।

PunjabKesari
सानिया पांचाल ने कहा कि वह पैदल दौड़ कर कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक पूरा करने का 121 दिन का लक्ष्य लिया था। मगर यह 4148 किलोमीटर की दौड़ 98 दिन में ही पूरी की है। उसको यह दौड़ करने में बहुत खुशी हो रही है। इसके लिए सभी का धन्यवाद करती हूं। सभी ने मेरा पूरा सहयोग किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और फौजी भाई महान योद्धा शहीद हुए हैं उनकी याद में ये दौड़ लगाई है। रास्ते में उसे बहुत परेशानी आई, लेकिन उसने पीछे मूड़कर नहीं देखा और वो आगे बढ़ती रही। उनके पैरों के नाख़ून तक उखड़ गए लेकिन उसने हार नहीं मानी वो इस उम्र में इस मुकाम पर पहुंचने वाली वर्ल्ड की पहली लड़की है। वहीं सानिया के पिता ने इस मौके पर खुशी जताई है। 

वहीं पांचाल सभा और सामाजिक संगठनों के लोगों ने कहा कि इस कम उम्र में ग्रामीण अंचल की इस होनहार लड़की ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ कर पूरे गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसने छोटी-सी उम्र में ही यह मुकाम हासिल किया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!