गैंगस्टर दीपक नांदल का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर, एक घायल

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 11 May, 2026 07:45 PM

gangster deepak nandal s sharpshooter killed in encounter one injured

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर फायरिंग करने वाले शार्प शूटर को गुड़गांव पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जबकि एक एक शूटर घायल हो गया।

गुड़गांव, ब्यूरो : सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर फायरिंग करने वाले शार्प शूटर को गुड़गांव पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जबकि एक एक शूटर घायल हो गया। दोनों शूटरों को हथियार रिकवरी के लिए गुरुग्राम पुलिस गांव बंधवाड़ी लेकर गई थी। हथियार बरामद करते ही शूटरों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर दीपक नांदल का शार्प शूटर गुरशेर उर्फ शेरा मौके पर ढेर हो गया, जबकि दूसरा शूटर जसपाल उर्फ बबल घायल हुआ है। फायरिंग में सिपाही नवीन को भी गोली लगी है।

 

बंधवाड़ी में हुआ एनकाउंटर:

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि सिंगर फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर फायरिंग करने के मामले में गुड़गांव पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो बदमाशों को निशानदेही पर पुलिस टीम फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी में हथियार बरामद करने पहुंची। जैसे ही आरोपियों ने हथियार बरामद किए, उन्होंने पुलिस को सौंपने की बजाय फायरिंग शुरू कर दी। शूटरों ने करीब 10 राउंड फायर किए। एक गोली सिपाही नवीन को लगी। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 4 राउंड फायर किए। इसमें गुरशेर उर्फ शेरा की मौके पर मौत हो गई, जबकि जसपाल उर्फ बबल घायल हो गया। घायल सिपाही नवीन और आरोपी जसपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरशेर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक और अपराध शाखा की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।

 

दीपक नांदल गैंग के थे शूटर:

एएसआई संदीप ने बताया कि दोनों आरोपी दीपक नांदल गैंग से जुड़े थे। इन्हें पंजाब के तरनतारण से गिरफ्तार किया गया था। गुरशेर पर पंजाब में संगीन अपराध का केस दर्ज था। जसपाल पर भी पंजाब में केस हैं। अपराध शाखा सेक्टर-40, 39 व 17 की संयुक्त टीम ने इन्हें पकड़ा था। 

 

फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर की फायरिंग:

पूछताछ में सामने आया कि दोनों शूटर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव की हत्या करने गुरुग्राम आए थे। पहले गिरफ्तार आरोपियों ने इन्हें सौरभ का मकान दिखाया और वारदात के लिए वाहन, हथियार व अन्य मदद दी थी। फायरिंग के दौरान घर से लोग बाहर आए तो शूटरों ने फायर किए। इसमें सौरभ की सुरक्षा में तैनात सिपाही कुलबीर को गोली लगी थी। उसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

 

अब तक छह आरोपी गिरफ्तार:

इस मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें गुरशेर और जसपाल मुख्य शूटर थे जिन्होंने सौरभ यादव के घर के बाहर फायरिंग की थी। घायल सिपाही कुलबीर का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!