Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 01 Apr, 2025 08:31 PM

सदर थाना एरिया में युवक द्वारा घर में घुसकर दोस्त की पत्नी से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने दोस्त को पेमेंट लेने के लिए रायपुर भेज दिया और बहाने से घर में घुस आया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
गुडग़ांव, (ब्यूरो): सदर थाना एरिया में युवक द्वारा घर में घुसकर दोस्त की पत्नी से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने दोस्त को पेमेंट लेने के लिए रायपुर भेज दिया और बहाने से घर में घुस आया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में झारखंड मूल की महिला ने कहा कि अपने पति के साथ सदर थाना एरिया में रहती है। उसके पति का यहां खुद का कारोबार है। पति के दोस्त साहिल गुप्ता का उनके घर काफी आना जाना है। महिला ने शिकायत में बताया कि साहिल ने उसके पति को एक कार्य की पेमेंट लेने के लिए रायपुर भेज दिया। वह घर पर अकेली थी।
28 मार्च की रात करीब 10 बजे साहिल हेलमेट लेने के लिए उसके घर आया था। यहां जबरन महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर व किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला का पति जब रायपुर से वापस लौटा तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद दोनों सदर थाना पहुंचे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने साहिल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।