210 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 17 Jun, 2019 04:30 PM

youth arrested with 210 grams of opium

स्पैशल स्टाफ ने प्रोफैसर कालोनी से एक युवक को 210 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ  मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया...

फतेहाबाद (मदान): स्पैशल स्टाफ  ने प्रोफैसर कालोनी से एक युवक को 210 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ  मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ए.एस.आई. महाबीर सिंह ने बताया कि वह नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु अपनी टीम सहित फतेहाबाद से रतिया रोड प्रोफैसर कालोनी वाली गली के मोड़ पर मौजूद थी कि कॉलेज की तरफ  से एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दिया। पुलिस ने जब कार को चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो चालक कार को वापस मोडऩे लगा।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को घेरा और चालक को हिरासत में लिया। शक के आधार पर कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 210 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार व नशीला पदार्थ बरामद कर आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ  सिटी थाना में एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया गया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!