सड़क दुर्घटना में एक घायल

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jan, 2019 12:55 PM

one injured in road accident

: मनफरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। घायल खजान सिंह ने बताया कि वह नकीपुर का रहने वाला है और 5 जनवरी को वह अपने घर से बाइक पर ढिगावा जा रहा था। सुबह करीब पौने 12 बजे जब वह मनफरा मोड़ के पास...

भिवानी(ब्यूरो): मनफरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। घायल खजान सिंह ने बताया कि वह नकीपुर का रहने वाला है और 5 जनवरी को वह अपने घर से बाइक पर ढिगावा जा रहा था। सुबह करीब पौने 12 बजे जब वह मनफरा मोड़ के पास पहुंचा तो ओबरा की तरफ से एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी। यह देख उसने अपनी बाइक को साइड में रोक लिया, लेकिन फिर भी उस कार ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। उसकी बाइक को काफी नुक्सान हुआ और उसको इसमें काफी चोटें आई।

वहां खड़े एक रेहड़ी वाले रविंद्र ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया। इस समय उसका इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!