गलत इशारे करने के आरोप में पादरी के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Deepak Paul, Updated: 04 Nov, 2018 11:28 AM

case against pastor in charge of making wrong gestures

गलत इशारे करने के मामले में महिला पुलिस ने शहर सी.एन.आई. चर्च के पादरी संदीप डेविड पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पादरी की तलाश शुरू कर दी है। शहरवासी म

अम्बाला शहर(बलविंद्र): गलत इशारे करने के मामले में महिला पुलिस ने शहर सी.एन.आई. चर्च के पादरी संदीप डेविड पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पादरी की तलाश शुरू कर दी है। शहरवासी महिला का कहना है कि वह प्राइवेट स्कूल में काम करती है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी बेटी के साथ चर्च की सड़क पर घूम रही थी। उस समय सी.एन.आई. चर्च का पादरी भी वहां अपने कुत्ते को लेकर घूम रहा था।

इसी दौरान आरोपी ने उसे देखते ही गलत इशारे करने शुरू कर दिए लेकिन वह कुछ समझ नहीं पाई और वापस चले गई। जब वह दोबारा चक्कर लगाने आई तो संदीप डेविड ने उससे कहा कि तेरे पति को अंदर जाने दे फिर उसे देखता है। आरोपी के यह कहते ही उसने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर कम्पाऊंड के कई लोग इक_े हो गए। उसी समय वह महिला थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका का कहना है कि संदीप डेविड पर केस दर्ज किया है, जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!