भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने में हरियाणा के उदाहरण का पालन करें: शाह

Edited By Updated: 24 Apr, 2016 09:36 AM

haryana corruption congress om parkash chautala

हरियाणा सरकार द्वारा पंचायती राज कानून में संशोधन की सराहना करते हुए भाजपा प्रमुख अमित शाह ने आज कहा कि...

गोहाना: हरियाणा सरकार द्वारा पंचायती राज कानून में संशोधन की सराहना करते हुए भाजपा प्रमुख अमित शाह ने आज कहा कि गांवों का विकास सुनिश्चित करने में यह मील का पत्थर होगा।

 

शाह यहां हरियाणा स्वर्ण जयंती पंचायत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जिसमें राज्य के करीब 6907 गांवों से पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री राज बिरेंदर सिंह और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर समेत अन्य मौजूद थे।

 

शाह ने कांग्रेस के भूपिंदर सिंह हुड्डा और आई.एन.एल.डी के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला सहित पूर्व मुख्यमंत्रियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20 साल में हुड्डा और चौटाला अपने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!