उत्तर प्रदेश की थीम पर होगा सूरजकुंड मेला, योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्यातिथि(video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Jan, 2018 04:21 PM

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले की शुरुआत होने वाली है, इस बार मेले का थीम स्टेट उत्तर प्रदेश होगा और मेले के मुख्यातिथि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। 32वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला दो फरवरी से शुरु हो रहा है। मेले में देश के...

फरीदाबाद(देवेन्द्र कौशिक): फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले की शुरुआत होने वाली है, इस बार मेले का थीम स्टेट उत्तर प्रदेश होगा और मेले के मुख्यातिथि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। 32वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला दो फरवरी से शुरु हो रहा है। मेले में देश के हस्तशिल्पों, हथकरघा और सांस्कृतिक धरोहर की समृद्धि के साथ-साथ विविधता को भी दर्शाया जाएगा। टूरिज्म मिनिस्टर रामविलास शर्मा ने बताया कि सूरजकुंड मेले में 21 से ज्यादा देश हिस्सा लेंगे। यह मेला 18 फरवरी तक चलेगा और  इस उत्सव में लाखों की संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मेले में मुख्य अतिथि होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर भी मेले शामिल होंगी। फरीदाबाद के होटल राजहंस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

(यह भी पढ़ें- ...जब कांग्रेसी नेता ने कहा- 'योगी सूरज कुंड मेले का न करें भगवाकरण')

फिल्म दंगल और सुल्तान के सभी कलाकार भी इस मेले में शामिल होंगे। मेले में स्कूलों में पढऩे वाली छात्राओं को कोई टिकट नहीं लगेगा। मेले में अयोध्या का राम मंदिर, काशी का गंगा घाट, बरसाना की होली आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेला परिसा और पार्किंग एरिया को भी इस बार बढ़ाया गया है। मेले में वाईफाई की सुविधा को भी और मजबूत किया जाएगा। एयरपोर्ट पर भी इस बार मेले की टिकट मिलेगी. इस बार सूरजकुंड मेले में 25 देश भाग लेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!