Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Aug, 2017 01:33 PM
राम रहीम को सी.बी.आई. कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद भड़की हिंसा के बादअदालत ने सबी नामचर्चा घरों को सील
सोनीपत(पवन राठी):राम रहीम को सी.बी.आई. कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद भड़की हिंसा के बादअदालत ने सबी नामचर्चा घरों को सील करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज कुछ घंटों को बाद राम रहीम को सजा का ऐलान कर दिया जाएगा।ए.एस.पी. डीके भारद्वाज ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर सत्यवान, वेदप्रकाश, जयभगवान, कृष्णा को गिरफ्तार किया। वहीं नेशनल हाइवे एक पर बहालगढ़ चौक स्थित नामचर्चा घर में पुलिस का सर्च अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस ने कई दर्जन लाठियां, तेजधार हथियारों के साथ-साथ, बियर और शराब की खाली बोतलें भी की बरामद की है। पुलिस के अनुसार खाली बोतलों को पेट्रोल बम बनाने के लिए किया प्रयोग किया जाना था। पुलिस ने ये सभी सामान नामचर्चा घर के लगते खेत में से बरामद किए हैं। पुलिस ने दो दिन पहले ही नामचर्चा घर को सील किया था।